scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशपैसे से ज्यादा मूल्यवान बच्चों के साथ समय बिताना: सुधा मूर्ति

पैसे से ज्यादा मूल्यवान बच्चों के साथ समय बिताना: सुधा मूर्ति

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, तीन फरवरी (भाषा) लेखिका एवं इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने यहां चार दिवसीय मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (एमबीआईएफएल) में कहा कि माता-पिता को यह याद रखना चाहिए कि बच्चों के लिए पैसा उपलब्ध कराना ही सबसे महत्वपूर्ण चीज नहीं है, बल्कि उनके साथ बिताने के लिए समय निकालना कहीं अधिक मूल्यवान है।

मूर्ति की बेटी अक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। मूर्ति ने कहा कि माता-पिता को आज के बच्चों के दबाव को समझने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें परिवार के समर्थन का आश्वासन देना चाहिए।

मूर्ति ने कहा, ‘आज आर्थिक स्थिति बदल गई है और परिवार का ढांचा इस तरह टूट गया है कि पुराने दिनों की तरह बच्चों को अपने दादा-दादी के साथ बिताने का समय मुश्किल से मिलता है। किसी के पास बच्चों के साथ बैठने और उनसे बात करने का समय नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने बच्चे की तुलना किसी अन्य से न करें कि उसने परीक्षा में बेहतर ग्रेड प्राप्त किया है। प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और उनकी अपनी प्रतिभा होती है।’’

भाषा नेत्रपाल अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments