scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशगोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार काजल निषाद की तबीयत बिगड़ी

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार काजल निषाद की तबीयत बिगड़ी

Text Size:

गोरखपुर (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार काजल निषाद की रविवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काजल के पति संजय निषाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उनको उच्च रक्तचाप और हृदय से संबंधित कुछ समस्याएं आ रही थीं। हम उन्हें लखनऊ ले जा रहे हैं।’’

सपा नेत्री काजल निषाद गोरखपुर क्षेत्र से सिने अभिनेता एवं मौजूदा भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

काजल (41) भी एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने लापतागंज सहित कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments