scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशसोरेन का सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने का आदेश

सोरेन का सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने का आदेश

Text Size:

रांची, 15 जून (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्तों को राज्य के सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का आज पुनः आदेश दिया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने आज एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये।’’

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जरूरतमंदों को जोड़ने हेतु एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गुमला से की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव की सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है लेकिन आज तक वह पेंशन से वंचित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच करके सुनीता को मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया। साथ ही सभी उपायुक्तों को उक्त निर्देश दोबारा दिये।

भाषा इन्दु अमित

अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments