सोनीपत (हरियाणा), दो जनवरी (भाषा) हरियाणा में सोनीपत के गोहाना थानाक्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसके अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोहना के दीपक उर्फ चोचो, रोहतक के अशोक, गोहना के ही अमन, अंकित, संदीप,दिल्ली के नजफगढ़ के लल्लू कुमार एवं आनंद के रूप में हुई है। उनके साथ सोनीपत का एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।
गोहाना थाने के निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बतलाया कि शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता पाते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सुचना के आधार पर एक बड़े गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों पर अब तक थाना शहर गोहाना में दर्ज पांच मामलों में शामिल होने का खुलासा हुआ है।
कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से से चोरी किये गये ट्रैक्टर, तीन मोटरसाइकिल, इंजन एवं कुछ अन्य गाड़ियों के स्पेयर पार्ट भी बरामद किये गए हैं। उनके अनुासार मामले की जाच जारी है।
भाषा सं
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
