scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशकौशल विकास भारत की समुद्री विकास गाथा की रीढ़ : सोनोवाल

कौशल विकास भारत की समुद्री विकास गाथा की रीढ़ : सोनोवाल

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

पालघर/मुंबई, सात फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि कौशल विकास भारत की समुद्री विकास गाथा की रीढ़ है।

सोनोवाल ने मुंबई में वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड (वीपीपीएल) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं को कंपनी के व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वीपीपीएल और महाराष्ट्र सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीवीईटी) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह साझेदारी पीएम-सेतु योजना के तहत आईटीआई में अल्पकालिक कौशल विकास पाठ्यक्रमों के संचालन की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे वाढवण क्षेत्र के 44 चयनित गांवों के छात्रों को विभिन्न कौशल का मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्यक्रम में सोनोवाल ने ‘कस्टम डॉक्यूमेंटेशन कोर्स’ के दूसरे बैच के छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) के सहयोग से संचालित ‘जीपी रेटिंग प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स’ के लिए 11 छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।

सोनोवाल ने कहा, “कौशल विकास भारत की समुद्री विकास गाथा की रीढ़ है। ‘वाढवण पोर्ट स्किलिंग प्रोग्राम’ के जरिये हम स्थानीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कौशल और सार्थक रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।”

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments