नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को भाजपा सांसदों को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह मध्यम वर्ग, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाभ के साथ एक समावेशी बजट है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान भाजपा सांसदों ने सबसे ज्यादा सवाल नयी और पुरानी कर व्यवस्था के बारे में पूछे। उन्होंने बताया कि सीतारमण ने कराधान ढांचे के बारे में विस्तार से बताया।
सूत्रों ने बताया कि सीतारमण ने अपनी पार्टी के सांसदों से लोगों को कर व्यवस्था और केंद्रीय बजट की अन्य प्रमुख विशेषताओं के बारे में समझाने के लिए कहा।
यह संवाद देशभर के लोगों को केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को समझाने के लिए भाजपा के पहुंच कार्यक्रम का हिस्सा था।
भाषा जितेंद्र अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
