scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के लिए एसआईआर कार्यक्रम में संशोधन, अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को होगी प्रकाशित

पश्चिम बंगाल के लिए एसआईआर कार्यक्रम में संशोधन, अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को होगी प्रकाशित

Text Size:

कोलकाता, 10 फरवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को संशोधित करते हुए मंगलवार को घोषणा की कि राज्य की अंतिम मतदाता सूची अब 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के नौ फरवरी के आदेश के अनुपालन में लिया गया है।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होने वाली थी। राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद चुनाव होने हैं।

पत्र में कहा गया, ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में, आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के कार्यक्रम को संशोधित करने का निर्णय लिया है।’

संशोधित समय-सीमा के अनुसार, नोटिस की सुनवाई 14 फरवरी तक पूरी की जाएगी, इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मामलों का निपटारा 21 फरवरी तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा साझा किए गए पत्र में बताया गया है कि राज्य के लिए अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments