scorecardresearch
Saturday, 10 January, 2026
होमदेशसिमिलिपाल में पारा गिरकर शून्य से एक डिग्री नीचे पहुंचा, ओडिशा में दर्ज अब तक का सबसे कम तापमान

सिमिलिपाल में पारा गिरकर शून्य से एक डिग्री नीचे पहुंचा, ओडिशा में दर्ज अब तक का सबसे कम तापमान

Text Size:

भुवनेश्वर, नौ जनवरी (भाषा) ओडिशा में शीतलहर के चलते शुक्रवार को सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में गिरकर पारा शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया। यह राज्य में अब तक दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

राज्य वन विभाग के अनुसार, पार्क के मुख्य क्षेत्र में स्थित ऊपर बरहा कामूदा की वेधशाला में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, कंधमाल जिले के एक हिल स्टेशन जी उदयगिरि में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि औद्योगिक शहर राउरकेला में 3.6 डिग्री सेल्सियस और झारसुगुड़ा में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

फुलबानी और डारिंगबाड़ी में क्रमशः 5 और 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि जुड़वां शहरों भुवनेश्वर और कटक में क्रमशः 9.4 और 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 25 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या उसके बराबर दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, कटक, खुर्दा और अंगुल के कुछ हिस्सों में शनिवार तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments