scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपुरानी रंजिश में गोली चली, युवक घायल

पुरानी रंजिश में गोली चली, युवक घायल

Text Size:

नोएडा (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के बडपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से गोली चलाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बड़पुरा गांव में हरेंद्र उत्तर कुंवर पाल नामक एक युवक के ऊपर पुरानी रंजिश के चलते राणे एवं दो अन्य लोगों ने गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद हरेंद्र को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हरेंद्र के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

राजकुमार नरेश

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments