scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशशिंदे की भाजपा सांसद बापट से मुलाकात

शिंदे की भाजपा सांसद बापट से मुलाकात

Text Size:

पुणे, 12 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरीश बापट से मुलाकात की, जो कुछ समय से अस्वस्थ हैं।

शिंदे ने कहा कि सांसद बापट ने आश्वासन दिया कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पुणे में दो विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव में जीत दर्ज करेगा।

शिंदे शनिवार को यहां पिंपरी-चिंचवाड़ शहर में थे। वह पुणे से लोकसभा सदस्य बापट से मिलने गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

बैठक के बाद शिंदे ने कहा, ‘‘गिरीश बापट हमारे पुराने मित्र हैं। मैं उनके यहां सिर्फ उनका हालचाल लेने गया था। मुझे विश्वास है कि वह अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने मुझे यह भी भरोसा दिया कि हम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे।’’

पुणे की चिंचवाड़ और कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर 26 फरवरी को उपचुनाव होना है। इन दोनों सीट पर उपचुनाव इन सीट से भाजपा के विधायकों लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण कराना पड़ रहा है।

भाजपा ने पुणे की दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जहां इस महीने के अंत में उपचुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे की दोनों सीटों पर निर्विरोध चुनाव की अपील के बावजूद विपक्षी कांग्रेस ने कस्बा पेठ से और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चिंचवाड़ से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

भाषा अमित सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments