scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशशिमला: होटल के कमरे में ब्रिटिश नागरिक मृत मिला

शिमला: होटल के कमरे में ब्रिटिश नागरिक मृत मिला

Text Size:

शिमला, 21 फरवरी (भाषा) शिमला शहर के लोअर कैथू इलाके में एक होटल के कमरे में 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सूर्यवंशी नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि शुक्रवार देर रात उसके होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा एक विदेशी नागरिक अचेत पड़ा है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग विदेशी नागरिक की पहचान बैरी एल्विन मॉस के रूप में हुई और वह फर्श पर अचेत मिला। बुजुर्ग को तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान होटल के कर्मचारियों ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था और कई बार बुलाने के बाद भी विदेशी नागरिक ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसपर कर्मचारियों ने एक अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोला और उसे फर्श पर पड़ा हुआ पाया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसके बाद कमरे को सील कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रख दिया गया है और इस संबंध में ब्रिटिश दूतावास को जानकारी दी गई है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments