कोयंबटूर, दो जनवरी (भाषा) शारजाह जा रहे एयर अरबिया के विमान ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने की तैयारी की, लेकिन दो पक्षियों के विमान से टकरा जाने के बाद इसे रोक दिया गया। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि 164 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरने के लिए सुबह सात बजे हवाईपट्टी पर दौड़ना शुरू ही किया था, तभी दो चीलों ने बाईं ओर इंजन को टक्कर मार दी, जिससे उड़ान रुक गई।
सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों के उतरने के बाद तकनीशियनों ने पक्षियों के कारण हुए नुकसान की जांच की। एक चील की विमान के ब्लेड से टकराने से मौत हो गई।
सूत्रों ने कहा कि तकनीशियनों द्वारा समस्या को ठीक करने के बाद विमान उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि कुछ यात्रियों को होटलों में ठहराया गया वहीं कुछ यात्री शहर में अपने घर चले गए।
एयरलाइन के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो पाया है।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
