scorecardresearch
बुधवार, 4 जून, 2025
होमदेशपंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी; बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी; बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस

Text Size:

चंडीगढ़, एक जून (भाषा) पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा और रोहतक में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा यासिर देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments