scorecardresearch
रविवार, 25 मई, 2025
होमदेशसात राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों ने अपना स्थापना दिवस मनाया

सात राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों ने अपना स्थापना दिवस मनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) देश के सात राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों ने मंगलवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत अन्य हस्तियों ने इन राज्यों और प्रदेशों के लोगों को बधाई दी।

इस दिन आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब के अलावा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी की स्थापना हुई थी। हालांकि इनकी स्थापना अलग-अलग वर्षों में की गई थी। भारत में 28 राज्य और आठ केंद्रशासित प्रदेश हैं।

साल 1956 में आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश अस्तित्व में आए थे। 1966 में पंजाब और हरियाणा के रूप में दो राज्यों का गठन किया गया, जबकि 2002 में छत्तीसगढ़ का गठन किया गया।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत यह पहली बार था जब 1956 में भाषायी आधार पर कई राज्यों का गठन किया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के निवासियों की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

अपने संदेश में, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब तथा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर उनके लोगों को बधाई। ये राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आने वाले समय में समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छुएं।”

भाषा नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments