गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य में सात अवैध प्रवासियों को उनके मूल स्थान पर वापस भेज दिया गया है।
शर्मा ने यह नहीं बताया कि अवैध प्रवासियों को किस देश में वापस भेजा गया है। लेकिन असम सरकार अवैध आप्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेज रही है, जिसके साथ असम की सीमा लगती है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जैसा कि कहा जाता है, थाला (नेता) होने का एक कारण होता है… दिवाली के अवसर पर हमने अपने घर की सफाई की है और सात अवांछित तत्वों को उनके मूल स्थान में वापस भेज दिया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वच्छता अभियान आने वाले दिनों और महीनों में भी जारी रहेगा। सभी अवैध लोगों का समय समाप्त हो गया है।’’
भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
