scorecardresearch
Monday, 3 June, 2024
होमदेशभाजपा के वरिष्ठ विधायक बिनॉय भूषण त्रिपुरा विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में लेंगे शपथ

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिनॉय भूषण त्रिपुरा विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में लेंगे शपथ

Text Size:

अगरतला, 15 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बिनॉय भूषण दास बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के रूप में शपथ लेंगे।

पाणिसागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दास को यहां राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य शपथ दिलाएंगे। इस पूर्वोत्तर राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे।

विधानसभा का अगला सत्र 24 मार्च से शुरू होगा।

भाजपा के नेता माणिक साहा (70) ने आठ मार्च को दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। साहा के साथ रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, बिकाश देबबर्मा और सुक्ला चरण नोएटिया सहित आठ विधायकों ने मंत्री मद की शपथ ग्रहण की थी।

हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 60 सीटों में से भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली। क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा ने 13 सीटों पर और माकपा-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments