scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशनगालैंड में सुरक्षा बलों ने दो करोड़ रु की सागौन की लकड़ी के साथ चार तस्करों को पकड़ा

नगालैंड में सुरक्षा बलों ने दो करोड़ रु की सागौन की लकड़ी के साथ चार तस्करों को पकड़ा

Text Size:

कोहिमा, 28 जून (भाषा) नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुरक्षा बलों ने दो करोड़ रुपये मूल्य की सागौन की लकड़ी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया, गुप्त जानकारी के आधार पर असम राइफल्स और नगालैंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में चार तस्करों को चार ट्रक बर्मी सागौन की लकड़ी के साथ चुमौकेदिमा जिले के झरनापानी से पकड़ा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर से दीमापुर तक इस अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। आगे की जांच के लिए चार तस्करों को जब्त माल के साथ वन विभाग चुमौकेदिमा, दीमापुर रेंज को सौंप दिया गया है।

भाषा

फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments