scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशदिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह मौसम की सबसे सर्द सुबह रही, जब न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि 21 ट्रेन डेढ़ से साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही हैं। अधिकतम तापमान भी इस सर्दी का सबसे कम था जो सामान्य से एक डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह दिल्ली में इस साल ठंड के मौसम अब तक का सबसे कम तापमान है।

आईएमडी के अनुसार, पालम हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे सबसे कम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। उसने कहा कि वहीं, सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई।

मौसम विभाग ने बताया कि बहुत घना कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। वहीं, घना कोहरा तब होता है जब दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा दृश्यता के 201 से 500 मीटर होने पर और हल्का कोहरा दृश्यता 501 से 1,000 मीटर होने पर होता है।

मौसम विभाग के कार्यालय ने शनिवार के लिए आम तौर पर आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments