नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के केरल राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के रूप में वैज्ञानिक सुचित्रा प्यारेलाल को नियुक्त किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एनआईसी गुवाहाटी से एनआईसी केरल में स्थानांतरित की गयी प्यारेलाल कोच्चि में माइक्रोसर्विसेज उत्कृष्टता केंद्र (सीईएम) के प्रमुख का प्रभार भी संभालेंगी।
वह एनआईसी लक्षद्वीप के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
आधिकारिक आदेश में कहा गया है, डॉ सुचित्रा प्यारेलाल 01.04.2023 से राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी केरल राज्य केंद्र, तिरुवनंतपुरम का प्रभार ग्रहण करेंगी। वह राज्य केंद्र के प्रमुख को सौंपी गई शक्ति का प्रयोग करेंगी, और डीजी (एनआईसी) को रिपोर्ट करेंगी।”
भाषा जितेंद्र जितेंद्र रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
