scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशहरियाणा के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण : खट्टर

हरियाणा के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण : खट्टर

Text Size:

चंडीगढ़, तीन फरवरी (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण मिलेगा।

खट्टर ने कहा कि ऐसे सभी संवर्गों की पहचान करके तीन महीने के भीतर आरक्षण निर्धारित कर दिया जाएगा। खट्टर गुरु रविदास की 646वीं जयंती पर जींद जिले के नरवाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जो लघु और सूक्ष्म उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें अब भूमि की खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभी तक ऐसे परिवारों को इसके लिए 10 प्रतिशत की छूट दी जाती थी।

मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी घोषणा की कि फतेहाबाद जिले के रसूलपुर गांव में बनने वाला एक मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments