scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशआरपीआई बंगाल चुनावों में उम्मीदवार न उतारने पर विचार कर रही, भाजपा का समर्थन करेगी: आठवले

आरपीआई बंगाल चुनावों में उम्मीदवार न उतारने पर विचार कर रही, भाजपा का समर्थन करेगी: आठवले

Text Size:

नागपुर, 21 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने पर विचार कर रही है और इसके बजाय वोटों के बंटवारे से बचने के लिए सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर सकती है।

उन्होंने नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव लड़ेगी।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे।

वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना चार मई को होगी।

आठवले ने कहा कि पार्टी की बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मौजूदगी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी तमिलनाडु में कम से कम 25 से 30 सीटों, असम में 15 से 20 सीटों और केरल में 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments