scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशपुडुचेरी के आदर्श मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत किया

पुडुचेरी के आदर्श मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत किया

Text Size:

पुडुचेरी, नौ अप्रैल (भाषा) पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के लिए राजभवन निर्वाचन क्षेत्र स्थित वीओसी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए एक आदर्श मतदान केंद्र पर फूलों की पखुंडियो की थाली लिए रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत किया।

पुडुचेरी के जिला निर्वाचन अधिकारी ए. कुलोथुंगन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मतदान केंद्र के गलियारे में घूमते हुए इस रोबोट ने आगंतुकों का अभिवादन किया और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह केंद्र पुडुचेरी में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों में से एक है।

अधिकारी ने कहा, ‘लोगों ने रोबोट के उन ध्वनि संदेशों की सराहना की जिनमें उनसे मतदान करने और 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने का आग्रह किया गया था।’

उन्होंने बताया कि इस रोबोट को चेन्नई से लाया गया था।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने की अपनी पहल के तहत इस रोबोट को तैनात किया है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments