नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) बारह साल की लड़की से दुष्कर्म करने और अपने पोर्नोग्राफी के धंधे के लिए इस कृत्य की वीडियोग्राफी करने के दोषी शख्स को सोमवार को दो लाख रुपये के जुर्माने के साथ कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार अलीगढ़ की विशेष पॉक्सो अदालत ने इस मामले में त्वरित मुकदमा चलाया और छह महीने में प्रक्रिया पूरी की।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपराध का पता लगाया था और छह सप्ताह में जांच पूरी करके अदालत के समक्ष इस बात को संदेह से परे साबित कर दिया था कि आरोपी नवीन कुमार ने ही 2021-22 में लड़की से दुष्कर्म किया था।
कुमार को छह सितंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से ही न्यायिक हिरासत में था।
भाषा
वैभव शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.