scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशरिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया

Text Size:

मुंबई, 14 जून (भाषा) अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और कहा कि वह प्रतिदिन उनकी कमी महसूस करती हैं।

सुशांत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। रिया ने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखा और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। रिया ने लिखा, ‘सुशांत मैं प्रतिदिन आपकी कमी महसूस करती हूं।’

‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं रिया (29) को सुशांत की मृत्यु से जुड़े मादक पदार्थ तस्करी मामले में 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और सारा अली खान के अलावा निर्देशक अभिषेक कपूर ने भी अभिनेता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

भाषा रवि कांत अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments