scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशपुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली से कर्मचारियों को सुरक्षा का अहसास हुआ : गहलोत

पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली से कर्मचारियों को सुरक्षा का अहसास हुआ : गहलोत

Text Size:

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश में पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया गया, जिससे उन्हें अपने भविष्य के बारे में सुरक्षा का अहसास हो।

गहलोत ने एक बयान में कहा, “नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कर्मचारियों का भविष्य शेयर बाजार पर निर्भर करता है। केंद्र सरकार और अनेक अर्थशास्त्रियों द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था का विरोध अनुचित है।”

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली किसी भी तरह से देश के विकास में बाधक नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य में संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments