scorecardresearch
Saturday, 5 October, 2024
होमदेशजाने-माने हृदय सर्जन प्रकाश मारपकवार का निधन

जाने-माने हृदय सर्जन प्रकाश मारपकवार का निधन

Text Size:

पुणे, पांच मार्च (भाषा) जाने-माने हृदय सर्जन डॉ प्रकाश मारपकवार का संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां शनिवार को निधन हो गया। उनके पारिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मारपकवार 73 वर्ष के थे। उनकी दो बेटियां हैं। अपने लंबे चिकित्सकीय करियर में मारपकवार ने कई उपलब्धियां अपने नाम की थी।

उल्लेखनीय है कि डॉ मारपकवार पहले डॉक्टर थे, जिन्होंने 1987 में नागपुर में ओपन हार्ट सर्जरी की थी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि विदर्भ क्षेत्र ने एक प्रमुख सर्जन को खो दिया।

भाषा यश सुभाष

सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments