scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशसगे भाइयों ने मजारों पर की तोड़फोड़, गिरफ्तार

सगे भाइयों ने मजारों पर की तोड़फोड़, गिरफ्तार

Text Size:

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 24 जुलाई (भाषा) बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके में रविवार को मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली मार्ग पर स्थित जलाल शाह की मजार पर कमाल और उसके भाई आदिब ने तोड़फोड़ कर चादरें और पर्दे जला दिये।

उन्होंने बताया कि कुछ वक्त के बाद पता लगा कि इन दोनों ने घोसियावाला इलाके में स्थित एक और मजार पर भी ऐसी ही वारदात अंजाम दी है।

सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं सलीम शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments