scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकेंद्र सरकार के साथ बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार हैं : एचएनएलसी

केंद्र सरकार के साथ बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार हैं : एचएनएलसी

Text Size:

शिलांग, आठ फरवरी (भाषा) प्रतिबंधित हनीट्रैप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) ने केंद्र सरकार के साथ बिना-शर्त वार्ता के लिए तैयार है। समूह के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संगठन ने उसके शांति प्रस्ताव का केंद्र से जवाब देने और गंभीरता दिखाने के लिए एक वार्ताकार नियुक्त करने का आग्रह किया है।

एचएनएलसी महासचिव सैनकुपर नोनगत्राव ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी हम संविधान के दायरे में वार्ता के लिए तैयार हैं और हम किसी पूर्व शर्त के बगैर वार्ता करने को तैयार हैं…यदि भारत सरकार भी इच्छुक है तो हम भी वार्ता के लिए तैयार हैं। (हमारा) लक्ष्य, संघर्ष खत्म करना है। ’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments