scorecardresearch
Thursday, 20 February, 2025
होमदेशराउत ने गुप्ता का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया, निशाना भी साधा

राउत ने गुप्ता का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया, निशाना भी साधा

Text Size:

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को भाजपा ‘कार्यकर्ता’ रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के पार्टी के फैसले का स्वागत किया, हालांकि उन्होंने यह कहकर निशाना भी साधा कि गुप्ता दिल्ली नगर निगम में कार्यवाही के दौरान ‘‘तोड़फोड़ और गुंडागर्दी’’ में लिप्त थीं।

इससे पहले दिन में, शालीमार बाग से विधायक गुप्ता (50) ने दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पहली बार विधायक चुनी गईं गुप्ता इससे पहले निगम पार्षद के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

राउत ने गुप्ता के बारे में कहा, ‘‘वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं, जो एबीवीपी (छात्र शाखा) का हिस्सा थीं। एक समय पर उन्होंने दिल्ली नगर निगम में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ की थी। उन्होंने महापौर के सामने हंगामा भी किया था। मैंने यह देखा है।’’

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि ऐसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है तो यह अच्छी पंसद है और यह पार्टी की विचारधारा की पसंद है। हम स्वागत करते हैं कि एक पार्टी कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद मिला है।’’

भाषा

शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments