scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशरांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में फर्जी निकली

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में फर्जी निकली

Text Size:

रांची, छह फरवरी (भाषा) झारखंड के रांची सिविल कोर्ट को शुक्रवार को परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी वाला एक ई-मेल प्राप्त हुआ, हालांकि बाद में यह धमकी झूठी निकली, क्योंकि कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रांची सिविल कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम विस्फोट की धमकी प्राप्त हुई थी।

कोतवाली के पुलिस उप अधीक्षक प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस ने ईमेल का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘अभी तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।’

बम निरोधक दस्ते के सदस्य गणेश पान ने कहा, ‘परिसर की विस्तृत तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments