scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशराज्यसभा अध्यक्ष धनखड़ ने 20 समितियों में अपने निजी कर्मचारी नियुक्त किये

राज्यसभा अध्यक्ष धनखड़ ने 20 समितियों में अपने निजी कर्मचारी नियुक्त किये

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को अपने निजी कर्मचारी के आठ सदस्यों को उच्च सदन सचिवालय के दायरे में आने वाली 20 समितियों में नियुक्त किया।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 समितियों में धनखड़ के निजी कर्मचारी के आठ सदस्यों को नियुक्त किया गया है, जिनमें उपराष्ट्रपति सचिवालय में तैनात चार कर्मचारी शामिल हैं।

राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी आमतौर पर संसदीय समितियों की सहायता करते हैं और समिति सचिवालयों का हिस्सा भी बनते हैं।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि समितियों में अध्यक्ष द्वारा अपने कर्मचारियों को नियुक्त करने की कोई प्रधानता नहीं रही है।

समितियों में नियुक्त लोगों में उपाध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी), अध्यक्ष के ओएसडी और उपाध्यक्ष के निजी सचिव शामिल हैं।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments