scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशराजपूत समुदाय ने केन्द्र से ईडब्ल्यूएस के तहत आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग की

राजपूत समुदाय ने केन्द्र से ईडब्ल्यूएस के तहत आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग की

Text Size:

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) राजपूत समुदाय के नेताओं ने रविवार को केंद्र से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत आरक्षण कोटा 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की मांग की।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित केसरिया महापंचायत में यह मांग उठाई गई।

संगठन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोटामेड़ी ने कहा, ‘‘हमारी मुख्य मांग है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वकीलों की तर्ज पर संतों की सुरक्षा के लिए भी कानून बनना चाहिए।

गोटामेड़ी ने क्षत्रिय जन कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग उठाई। उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों से समुदाय के अन्य नेताओं और कई संतों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

भाषा कुंज शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments