scorecardresearch
Thursday, 15 January, 2026
होमदेशराजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज

Text Size:

जयपुर, 17 नवंबर (भाषा) राजस्थान में सर्दी के धीरे धीरे जोर पकड़ने के बीच कई जगह बुधवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार रात चुरू में 8.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.9 डिग्री, अलवर में 9.6 डिग्री, संगरिया में 9.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.1 डिग्री, नागौर में 10.4 डिग्री, सीकर में 10.5 डिग्री और पिलानी में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में दिन एवं रात का तापमान लगातार गिर रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

भाषा पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments