scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशराजस्थान : विधानसभा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

राजस्थान : विधानसभा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Text Size:

जयपुर 13 फरवरी (भाषा) विधानसभा ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि 15वीं विधानसभा के अष्टम सत्र के दौरान सोमवार 13 फरवरी को विधानसभा जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में राजसमंद जिले के एएसआई जगदीश चंद्र, दौसा जिले में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और भरतपुर जिले की महिला कांस्टेबल मंजू को संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने जयपुर में एक ‘बेशकीमती’ भूखंड से जुड़े मामले को अटकाने के मामले में सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) रामनिवास विश्नोई व रामनगरिया के थानाधिकारी को निलंबित कर‍ दिया। प्रवक्‍ता के अनुसार इस मामले में पीड़ित पक्ष सोमवार को मिश्रा से मिला था।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments