scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशराजस्थान : आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का निधन

राजस्थान : आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का निधन

Text Size:

जयपुर, 23 जुलाई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात नयी दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घायल साधु को बृहस्पतिवार को गंभीर अवस्था में नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नयी दिल्ली में मौजूद पहाड़ी भरतपुर के उपखंड अधिकारी संजय गोयल ने साधु के निधन की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात 2.30 बजे निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद विजय दास का पार्थिव शहर उत्तर प्रदेश के बरसाना ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

उल्लेखनीय है कि डीग क्षेत्र में खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर पसोपा में साधु-संतों का आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन के बीच बुधवार को साधु विजय दास ने आत्मदाह का प्रयास किया था। विजय दास को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments