scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशराजस्थान: सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से पुलिस के एएसआई की मौत

राजस्थान: सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से पुलिस के एएसआई की मौत

Text Size:

जयपुर, छह मार्च (भाषा) राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार को सर्विस रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चल जाने से पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई।

उन्होंने बताया कि एएसआई महावीर सिंह घर पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से कारतूस निकाल रहे थे। इसी दौरान रिवाल्वर से दुर्घटनावश गोली चल गई जो एएसआई के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह के अनुसार, ‘‘प्रथम दृष्टया तो दुर्घटना ही लग रही है। जांच टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।’’

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई महावीर सिंह की कुछ दिन पहले ही पदोन्नति हुई थी।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments