scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशराजस्थान: नीमकाथाना में पटवारी सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

राजस्थान: नीमकाथाना में पटवारी सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, दो फरवरी (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) सीकर की टीम ने पटवारी सुमन कुमारी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता के पिता और चाचा का नाम जमाबंदी में दुरुस्त करने की एवज में पटवारी की ओर से सात हजार रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन किया गया और मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गयी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भगेगा ग्राम में एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी सुमन कुमारी को शिकायतकर्ता से सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम पटवारी से पूछताछ कर रही है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments