जयपुर, 11 अप्रैल (भाषा) राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद का कार्यकाल दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है।
आयोजना विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि इस परिषद का गठन सात मार्च 2020 को किया गया था और इसका कार्यकाल मार्च, 2022 तक निर्धारित था।
इस सलाहकार परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं तथा डॉ. अरविन्द मायाराम उपाध्यक्ष एवं आयोजना शासन सचिव इसके सदस्य सचिव हैं।
परिषद के सदस्यों में डॉ. राथिन रॉय, डॉ. अशोक गुलाटी, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मी निवास मित्तल, नैना लाल किदवई व डॉ. देवी शेट्टी भी शामिल हैं।
भाषा पृथ्वी अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
