scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशराजस्थान: कांग्रेस विधायकों का अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन

राजस्थान: कांग्रेस विधायकों का अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन

Text Size:

जयपुर, 26 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के विधायकों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया। नारे लगाते हुए ये विधायक, विधायक आवास से पैदल मार्च कर विधानसभा परिसर पहुंचे।

कांग्रेस के कई विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लक्ष्य कर ‘पीएम इज कंप्रोमाइज्ड’ लिखी सफेद टीशर्ट पहन रखी थी। विधायक यही टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे। हाथों में पोस्टर लिए हुए इन विधायकों ने ‘व्यापार समझौता रद्द करने की मांग की और नारे लगाए।

कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी ने कहा, “प्रधानमंत्री का पर्दाफाश हो गया है और लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं।” विधायक ने दावा किया कि एपस्टीन फाइलों की वजह से प्रधानमंत्री दबाव में थे।

कागजी ने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियां किसानों और देश के हितों के खिलाफ हैं। विधायक रामनिवास गावड़िया ने आरोप लगाया कि मोदी जनसभाओं में तो किसानों के हित की बात करते हैं लेकिन उनकी सरकार के फैसले ऐसे नहीं होते।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments