scorecardresearch
Friday, 7 November, 2025
होमदेशराजस्थान : विवादित धार्मिक टिप्पणी वाले पर्चे फेंकने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

राजस्थान : विवादित धार्मिक टिप्पणी वाले पर्चे फेंकने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, सात नवंबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने और मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी करने वाले पर्चे फेंकने के आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि घटना इस साल 24 सितंबर को सामने आई। शांतिलाल ने डबोक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान के शटर के नीचे ईसाई धर्म के मंतव्य का पर्चा मिला। इस पर्चे में मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी लिखी हुई थी, जिससे हिंदू धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस की टीम ने गहन तकनीकी जांच के बाद पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से आरोपी डेनियल ओल्टीनो (57) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में डेनियल ओल्टीनो ने स्वयं को ईसाई धर्म का गुरु बताया और कहा कि वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है। वह अपनी पत्नी के साथ सालगिरह मनाने के लिए डबोक आया था। उसने स्वीकार किया कि उसने 21 व 22 सितंबर को करीब 10 साल पहले छपवाए गए पर्चे, जिनमें ईसाई धर्म ग्रहण करने और हिंदू धर्म में मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी लिखी थी, डबोक चौराहे की बंद दुकानों के शटर के नीचे से डाल दिए।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments