scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशदिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश, अगले कुछ घंटो के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी

दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश, अगले कुछ घंटो के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई, वहीं अगले कुछ घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों के लिए सुबह करीब 11:20 बजे तक के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और निवासियों को आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने को कहा है।

सुबह न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता का स्तर मध्यम रहा।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इसके अलावा, दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना जताई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिन में कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments