शिमला, 24 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है क्योंकि 26 मार्च से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने का अनुमान है जिसके परिणामस्वरूप निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की बारिश और उंची पहाड़ियों में छिटपुट क्षेत्रों में वर्षा होगी।
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति को छोड़कर सभी दस जिलों में 28 मार्च को और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में 26 मार्च को आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की।
मौसम विभाग ने राज्य में 26, 27 और 28 मार्च को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
