scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशराजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

Text Size:

जयपुर, 18 जुलाई (भाषा) राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश खाजूवाला में आठ सेंटीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 घंटे में बीकानेर के खाजूवाला में आठ सेंटीमीटर, जयपुर में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद, भीलवाड़ा के रायपुर, गंगानगर के घड़साना और अनूपगढ़ में चार-चार सेंटीमीटर बारिश हुई।

इस दौरान सबसे अधिक तापमान धौलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारां, बूंदी, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं कई अन्य जगह बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

भाषा पृथ्वी प्रशांत सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments