scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशरेलवे ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पुल के उद्घाटन के संबंध में सूचित नहीं करने का दावा किया

रेलवे ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पुल के उद्घाटन के संबंध में सूचित नहीं करने का दावा किया

Text Size:

कोलकाता, दो जून (भाषा) पूर्वी रेलवे (ईआर) ने हुगली जिले के कमारकुंडु में बने रेल ओवरब्रिज के शुक्रवार को होने वाले प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के बारे में उसे सूचित नहीं करने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए रेलवे ने भारी-भरकम राशि खर्च की है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममत बनर्जी करने जा रही हैं।

हुगली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार दोपहर तीन बजे कमारकुंडु रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 44.86 करोड़ रुपये की इस परियोजना में ईआर ने 26.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है जबकि पश्चिम बंगाल सरकार का योगदान 18.16 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा, ”कमारकुंडू रेल ओवरब्रिज निर्माण में हमारा 60 फीसदी जबकि राज्य सरकार का योगदान 40 फीसदी है।”

अधिकारी ने बताया कि ईआर ने पुल के प्रस्तावित उद्घाटन की सूचना नहीं दिए जाने पर राज्य सरकार को पत्र लिखा है, जिसकी लंबाई करीब एक किलोमीटर है।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments