scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशरेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने तेलंगाना में ‘कवच’ प्रणाली का निरीक्षण किया

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने तेलंगाना में ‘कवच’ प्रणाली का निरीक्षण किया

Text Size:

हैदराबाद, नौ अप्रैल (भाषा) रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी ने रविवार को तेलंगाना में लिंगमपल्ली और चिटगिडा स्टेशनों के बीच स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ के कामकाज का निरीक्षण किया।

इसके तहत लाहोटी ने ‘कवच’ प्रणाली से लैस इंजन में यात्रा की।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान लाहोटी ने पाया कि लूप लाइन से गुजरते समय कैसे यह प्रणाली स्वचालित रूप से ट्रेन की गति को नियंत्रित करती है, कैसे रेलवे फाटकों से गुजरते समय स्वचालित रूप से सीटी बजती है और कैसे कवच प्रणाली ट्रेन को ‘खतरे का सिग्नल’ (एसपीएडी) होने पर ऐसे फाटकों से गुजरने से रोकती है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने देखा कि किस तरह कवच प्रणाली दो ट्रेन को आपस में टकराने से बचाने में सहायक है, क्योंकि स्वाचालित प्रणाली के चलते मानवीय हस्तक्षेप के बिना ब्रेक लग जाती है।

एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राकेश ने कहा कि प्रणाली के निरीक्षण के दौरान लाहोटी के साथ एससीआर के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

भाषा

शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments