मुंबई, एक जून (भाषा) मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में रविवार तड़के एक हुक्का पार्लर पर छापा मारकर 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बीकेसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह पार्लर मोतीलाल नेहरू नगर में भवन संख्या 11 में स्थित है।
उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राहक भी शामिल हैं। यह छापा इस गुप्त सूचना पर मारा गया था कि वहां तंबाकू युक्त हुक्का परोसा जा रहा है। हमने 69 हुक्का पॉट, अन्य सामान और 3990 रुपये नकद जब्त किए। आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें जाने दिया गया।’’
भाषा
शुभम संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.