scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशराहुल मंगलवार को जाएंगे वायनाड

राहुल मंगलवार को जाएंगे वायनाड

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार वायनाड जाएंगे जहां का वह मौजूदा लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी वायनाड के कालपेट्टा-कैनाट्टी में एक स्कूल में ‘जन संपर्क’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर पिछले दिनों लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था तथा दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

भाषा हक हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments