scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशराहुल गांधी ने किया 'सेवाग्राम' का शिलान्यास

राहुल गांधी ने किया ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास

Text Size:

रायपुर, तीन फरवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बृहस्पतिवार को ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नवा रायपुर में स्थापित होने वाले ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास किया।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ की स्थापना आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ‘सेवाग्राम’ गांधी जी के विचार, चिंतन दर्शन और गांधीवाद के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि ‘सेवाग्राम’ के निर्माण में मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग किया जाएगा। उनके मुताबिक, सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया, “ महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। यह परियोजना गांधी-दर्शन को याद रखने और सीखने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी इसके माध्यम से जीवंत रखा जा सकेगा।”

भाषा संजीव

नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments