scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशराहुल ने अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने की घटना पर दुख जताया

राहुल ने अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने की घटना पर दुख जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं के लापता होने और मृत्यु की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते कई श्रृद्धालुओं की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी भावपूर्ण शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में लापता श्रद्धालुओं की रक्षा करें व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटा।

भाषा हक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments