scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशपंजाब पुलिस ने गैंगस्टर-रोधी अभियान के 13वें दिन 767 छापे मारे, 148 लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर-रोधी अभियान के 13वें दिन 767 छापे मारे, 148 लोग गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, एक फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने रविवार को अपने गैंगस्टर-रोधी अभियान के 13वें दिन राज्य भर में 767 छापे मारे और 148 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘‘गैंगस्टर ते वार’’ अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाना है। यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर 20 जनवरी को शुरू किया गया था और इसका नेतृत्व पुलिस महानिदेशक गौरव यादव कर रहे हैं।

राज्य भर में सभी जिलों की पुलिस टीम, गैंगस्टर-रोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से विशेष अभियान चला रही हैं।

तेरहवें दिन पुलिस ने 767 छापे मारे और 148 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने चार हथियार भी बरामद किए।

हालिया गिरफ्तारियों के साथ, अभियान शुरू होने के बाद से हिरासत में लिये गए व्यक्तियों की कुल संख्या 4,061 हो गई है।

पुलिस ने 178 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की, जबकि 291 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments